खूबसूरत है वो इतना कि सहा नही जाता,
कैसे हम खूद को रोक ले रहा नही जाता,
चाँद में दाग है ये जानते है लेकीन,
रात भर देखे बिना उसको रहा नही जाता |
जो मेरा हो नही पायेगा इस जहा मे कभी,
रुह बनकर मिलूँगा उसको आसमा मे कभी,
प्यार धरती पर फरीश्तो से किया नही जाता,
खूबसूरत है वो इतना कि सहा नही जाता |
उन निगाहो मे मुहब्बत नही तो कहो और क्या है,
पर वो मुझ से ये कह रहा वो किसी और का है,
जरासा झूठ भी ढंग से कहा नही जाता,
खूबसूरत है वो इतना कि सहा नही जाता |
आँख मे कैद किया बैठा मै एक हसीन लम्हा,
जब मै इस नींद से जागूँगा तो दिल टूटेगा,
वो मुझे ख्वाब कोई क्यो दिखा नही जाता,
खूबसूरत है वो इतना कि सहा नही जाता |
No comments:
Post a Comment